
लोगों को लगता है कि मेरे जैसी डर्मटॉलॉजिस्ट बेदाग़ त्वचा और चेहरे के साथ पैदा होती हैं और हमारे पास कोई जादुई छड़ी होती है जिसकी मदद से हम अपनी सारी समस्याओं को छूमंतर कर सकती हैं। लेकिन यह सच नहीं है!
डर्मटॉलॉजी की रेजिडेंट बनने के बाद मुझे त्वचा की देखभाल के महत्व का पता चला। उससे पहले, मैं भी आम युवाओं की तरह थी, जो त्वचा की देखभाल का महत्व तो समझते हैं लेकिन नियमित देखभाल करते नहीं। त्वचा की बनावट, उसके प्रकार, और उसके विभिन्न अवयवों के अध्ययन ने मुझमें गहरी समझ पैदा की।
सच है, कि हमारी त्वचा में जो लोच और चमक बीस वर्ष की उम्र में होती है, वह हमेशा तो क़ायम नहीं रह सकती! त्वचा कितनी भी सुंदर और निर्दोष क्यों न हो, उस पर उम्र का कुछ प्रभाव तो नज़र आने ही लगता है। डर्मटॉलॉजिस्ट होने का फायदा यह है, कि मुझे ऐसे मेडिकल ग्रेड उत्पाद इस्तेमाल करने का मौक़ा मिलता है, जो मेरी त्वचा के मुताबिक होते हैं। वैसे, कोई भी उत्पाद हर किसी के लिए एक जैसा कारगर नहीं होता। इसका एहसास मुझे अपने करियर की शुरुआत में ही हो गया था, इसलिए, मैं अपने सभी मरीज़ों को ऐसे उत्पाद इस्तेमाल करने की सलाह देती हूँ, जो खासकर उनके लिये फायदेमंद हों! जहाँ तक मेरा, ख़ुद का सवाल है तो कई सफल-असफल प्रयोगों के बाद मैंने निम्नलिखित उत्पाद अपनाये हैं! ये बेसिक उत्पाद हैं और मैं उन सभी लोगों को इनके इस्तेमाल का सुझाव दूँगी, जो अपनी त्वचा में सुधार लाना चाहते हैं लेकिन यह नहीं जानते कि शुरुआत कहाँ से करें।
त्वचा की देखभाल का मेरा कार्यक्रम काफ़ी सरल है:
मेरी स्किनकेयर रूटीन बहुत सरल है:
प्रातः कार्यक्रम
- फ़ोमिंग फ़ेसवॉश: @sebapharma द्वारा स्पष्ट चेहरा साफ करने वाला फोम, @Ducray प्रयोगशालाओं द्वारा केरासिनल फोमिंग फेस वॉश, एवेन क्लीनेंस क्लींजिंग जेल।
- टॉपिकल विटामिन सी: रेडिव्स लेबोरेटरीज या वीसी15 विटामिन सी सीरम @Dr रेविब्रा सी 10 शुद्ध विटामिन सी क्रीम by@cipla
- सनस्क्रीन: एवेन सनस्क्रीन वीएचपी एसपीएफ 50 + ड्राई टच इमल्शन, ग्लेनमार्क द्वारा ला शील्ड सनस्क्रीन जेल, फेसगार्ड सिलिकॉन सनस्क्रीन जेल एसपीएफ़ 50 @ एबॉट द्वारा
- ऑयल फ़्री मॉइस्चराइज़र: @Neutrogena द्वारा न्यूट्रोजेना ऑयल-फ्री फेशियल मॉइस्चराइज़र, एपिसॉफ्ट एसी मॉइस्चराइज़र by@Glenmark फार्मास्युटिकल
रात्रि कार्यक्रम
- ग्लाइकॉलिक एसिड/लैक्टिक एसिड युक्तफ़ोमिंग फ़ेसवॉश: @Torrent फार्मा द्वारा AHAglow जेल, @micro लैब्स द्वारा क्यूटिवॉश फोमिंग फेस वॉश
- विटामिन ए और ह्यालुरॉनिक एसिड सीरम: C-25 Enhance Serum by Fix Derma India
- मॉइस्चराइज़र: बॉडी शॉप विटामिन ई नमी-प्रोटेक्ट इमल्शन बाय @Body शॉप
बॉडी लोशन के लिए मैं इस्तेमाल करती हूँ:
एवीनो डेली मॉइस्चराइजिंग लोशन एवीनो द्वारा
हालाँकि ऊपर दिए कार्यक्रम से मेरी त्वचा ठीक-ठाक रहती है, लेकिन मैं उसकी बेहतर देखभाल के लिए मेडिकल ग्रेड प्रक्रियाओं पर अधिक निर्भर रहती हूँ ताकि मेरे फ़ीचर्स, यानी खूबियाँ और उजागर हो सकें। कुछ प्रक्रियायें जो मैं नियमित रूप से कराती हूँ:
- माइक्रोडर्माब्रेशन, यानी खराब त्वचा को यंत्रों द्वारा बेहद नरमी से खुरचना
- फ़ोटो फ़ेशल
- कार्बन पील, यानी तरल कार्बन की पर्त लगाकर त्वचा का उपचार
- यहाँ-वहाँ, हलके से एंटी-रिंकल, यानी झुर्रियाँ रोकने वाले इंजेक्शन
- आँखों के नीचे के गड्ढों के इलाज के लिए डर्मल फिलर्स।
मुझे उम्मीद है कि इस चर्चा ने त्वचा संबंधी कुछ ग़लतफ़हमियाँ दूर की होंगी और आपको अपने लिए कोई स्किन डॉक्टर ढूँढने का भी हौसला दिया होगा ताकि वह आपकी त्वचा के लिए सबसे अधिक उपयोगी कार्यक्रम और उत्पाद तय कर सके!

0 टिप्पणियाँ